देशी शराब बेच रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने देशी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को 7 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। आरटीओ चौकी पुलिस प्रभारी निर्मल लटवाल की अगुवाई में क्षेत्र में गश्त कर रही थी।ै इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक रेस्टोरेंट के पास खड़ा होकर शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से देसी शराब की 7 बोतलें बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्ष्मीदत्त पलड़िया पुत्र स्व. केशवदत्त पलडिया निवासी कृष्णा कलौनी छड़ायल नयाबाद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! आदि कैलाश मार्ग पर बोल्डरों की बरसात, कुलागाड़ का बैली ब्रिज बहा; तीन घाटियों का संपर्क टूटा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440