समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान जवाहर गौला गेट के समीप संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 5.9 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम कासिम पुत्र अख्तर खां निवासी वार्ड नं 20 इन्द्रानगर, किच्छा बताया। उसने बताया कि वह उक्त स्मैक किच्छा निवासी नाजिम से खरीद कर लाया है ओर यहां उसे बेचने के लिए आया था। पुलिस ने तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



