पुलिस ने गश्त के दौरान चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

police-during-patrol-charas

समाचार सच, हल्द्वानी। रात्रि गश्त के दौरान बनभूलपुरा पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से हजारों रुपए की चरस बरामद हुई है। पुलिस ने इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

बीती रात्रि बनभूलपुरा थाने में तैनात एसआई शंकर नयाल अपने दलबल के साथ इंदिरा नगर बड़ी रोड पर गश्त कर रहे थे। जैसे ही पुलिस एक मीनार मस्जिद के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। उसके पास से 115 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम नन्हे खां पुत्र मुन्ना खां निवासी एक मीनार मस्जिद इंदिरा नगर बताया तस्कर ने बताया की यह चरण उसने गांधीनगर निवासी हरि नाम के व्यक्ति से खरीदी है जिसे वह यहां महंगे दामों पर बेचता है पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गौला नदी में नहाना 11वीं के छात्र को पड़ा भारी, 21 घंटे बाद बरामद हुआ शव; परिवार की उम्मीदें टूटीं
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440