लोगों के खोए 82 मोबाइल पुलिस ने ढूंढ़कर कराए वापस, मोबाइल पाकर लोगों ने कहा-थैक्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। साइबर क्राइम सैल जनपद देहरादून ने मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही कर चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस की कीमत के 82 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये। इस दौरान अपना खोये मोबाइल को पाकर लोगों ने पुलिस को थैक्यू कहा।
पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलो की बरामदगी के लिये साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एंव पुलिस क्षेत्राधिकारी स्पेशल ऑपरेशन के निकट पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून में खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से जनपद देहरादून से खोये गये कुल 82 स्मार्ट मोबाईल फोन बरामद किये गये। बरामद किये गये मोबाइलों को आज पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी द्वारा उनके स्वामियों संजय कुमार बडोनी, बनी राय, साहिल चौहान, अमित कैन्तुरा, राकेश तथा दिलखुश कुमार निवासी जनपद देहरादून के सुपुर्द किया गया। अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
गुरूवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी ने अपने कार्यालय मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया की चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस रुपये के 82 स्मार्ट फोन बरामद किये गये हैं। मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल में पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल टीम जनपद देहरादून द्वारा मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है। पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस से अपील की कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे।
मोबाईल बरामद करने वाली पुलिस टीम मे नीरज सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन, सतबीर बिष्ट प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सैल, उप निरीक्षक प्रमोद खुगशाल साइबर क्राइम सैल, उप निरीक्षक शिल्पा सैनी साइबर क्राइम सैल,हे.का. प्रशिक्षु नवनीत सिंह रावत साइबर क्राइम सैल, हे.का. प्रशिक्षु प्रदीप चौहान साइबर क्राइम सैल, कानि किरण कुमार एसओजी देहरादून, कानि। हरीश जोशी, कानि यादव सिंह, म.का. ज्योति आर्य, म.का. रचना निराला साइबर क्राइम सैल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440