महिलाओं/बालिकाओं को पुलिस ने दी ‘गौरा शक्ति’ ऐप की जानकारी देकर करा रजिस्ट्रेशन, जागी सुरक्षा की भावना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन में पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस ऐप गौरा शक्ति के बारे में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की दृष्टि से जानकारियां प्रदान की गयी साथ ही रजिस्ट्रेशन भी करवाया। महिलाओं व बालिकाओं में जागी सुरक्षा की भावना। सीओ नितिन लोहनी साइबर/आँपरेशन के नेतृत्व में जनपद नैनीताल की महिलाओं/ बालिकाओं की सुरक्षा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के ‘गौरा शक्ति’ में लगातार रजिस्ट्रेशन/जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: टंकी का ढक्कन खुलते ही दिखा मौत का फन! 6 फीट का ब्लैक कोबरा देख सहम गया परिवार

इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने सोमवार को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, कालाढूंगी, वनभूलपुरा, तल्लीताल द्वारा अपनी टीम के साथ अपने- अपने क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों तथा मोहल्लों में महिलाओं/ बालिकाओं को सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया।
‘गौरा शक्ति’ की सुविधाओं को मुसीबत में सुरक्षा हेतु किस प्रकार से इस्तेमाल किया जाय तथा एसओएस बटन से पुलिस सहायता लेने की जानकारी से भी अवगत कराया जिससे महिलाएं ‘‘गौरा शक्ति’’ में रजिस्ट्रेशन कराकर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं।

यह भी पढ़ें -   उधम सिंह नगर में दिल दहला देने वाला हादसा! टक्कर के बाद कार-बाइक बनी आग का गोला, दो युवकों की मौत, चालक फरार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440