समाचार सच, हल्द्वानी। घर से बिना बताये निकली बालिका को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत कुमार राठौड़ ने बताया कि आज प्रातः रामपुर रोड टांडा चेक पोस्ट के पास एक बालिका घूमती दिखी। उसने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम 13 वर्षीय गौरी पुत्री किशोरी साहनी निवासी कानपुर पूर्वी चंपारण बिहार व हाल निवासी भगवानपुर रूद्रपुर बताया।
उसने यह भी बताया कि वह घर से नाराज होकर आई है। इस पर एसआई संजीत राठौड़ ने रूद्रपुर कोतवाली पुलिस से संपर्क स्थापित किया तो पता चला कि बच्ची के परिजन उसकी तलाश में आये हुए हैं। इस पर बालिका के परिजनों को सूचित किया गया तो वह चेक पोस्ट पहुंच गये। जहां पुलिस ने बालिका को काउंसिलिंग के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


