पुलिस ने नशे के शिकार व कारोबार में संलिप्त 40 लोगों को इन जगहों से उठाया, इनमें 5 महिलाएं भी शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने नगर के कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। साथ ही कारोबार से जुड़े तीन दर्जन से अधिक लोगों को उठा लिया गया। इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बाहरी तस्करों पर शिकंजे की तैयारी में है। नशे का कारोबार रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार को 6 टीमों का गठन किया। इन टीमों ने नगर के अलग-अलग स्थानों में ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस की इस कार्यवाही से नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा रह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यवाही को क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के नेतृत्व में 6 टीमों ने अंजाम दिया। यह कार्यवाही नशे के शिकार व नशे के कारोबार में संलिप्त 40 लोगों को बनभूलपुरा, भोटिया पड़ाव, मंगल पड़ाव व हीरानगर चौकी क्षेत्र से चिन्हित करने के उपरांत की गई। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने उठाया और अलग-अलग पूछताछ की। साथ ही नशे के शिकार लोगों की काउंसिलिंग की गई। जबकि नशे का कारोबार करने वालों को इन गतिविधियों से दूर रहने हिदायत दी गई है। सभी को उनके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया है। इनकी गतिविधियों पर पुलिस नजरें भी रखेगी। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में करीब एक दर्जन बड़े तस्करों को चिन्हित किया गया है। जो किच्छा, बहेड़ी, बरेली, बिलासपुर व रामपुर के सप्लायर बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस जल्द बड़ी कार्यवाही अमल में लाने की बात कह रही है। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में एसएसआई कैलाश नेगी, बनभूलपुरा एसओ यूनुस खान, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी, मंगल पड़ाव देवेन्द्र सिंह बिष्ट , राजपुरा प्रकाश पोखरियाल, हीरानगर राजवीर सिंह नेगी, एसआई कुमकुम धानिक, एसओजी टीम समेत 30 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड लोअर PCS-2024 का रिजल्ट जारी, जसमीत कौर ने हासिल किया पहला स्थान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440