बहन की सकुशल वापसी की लगायी पुलिस से गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने अपनी बहन की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। बनभूलपुरा के लाइन नंबर 12 में रहने वाले सईद अहमद पुत्र लईक अहमद ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन शाईस्ता बीती 1 मार्च को घर से आधार सेंटर जाने की बात कहकर निकली। लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी। उसकी काफी खोजबीन की गई। यहां तक कि रिश्तेदारी व उसकी सहेलियों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   २ जून २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440