समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पति पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हाल में लालडांट वंदना विहार बिठौरिया नंबर एक में रह रही पूजा सम्भल का कहना है कि 28 मई 2013 को विवाह होने के बाद से ही बूगड़ गांव हैड़ाखान निवासी पति डुंगर सिंह सम्भल उसे प्रताड़ित करने लगा। 2014 में पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत की गई तो माफी मांगने पर समझौता हो गया। लेकिन इसके कुछ समय बाद से ही उसका पुनः उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप है कि पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता। दो दिन पूर्व भी पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। साथ ही उसे व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसने आरोपी के चंगुल से छूटकर मायके पहुंच कर जान बचाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












