समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के एक बड़े सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 54.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। वह किच्छा से स्मैक की खेप यहां बेचने लाया था। बरामद स्मैक लाखों की बताई जा रही है। तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया ह।
जानकारी के अनुसार बीती रात मंगल पड़ाव चौकी पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक तस्कर किच्छा से भारी मात्रा में स्मैक लेकर आया है और रामलीला मैदान के पास बिक्री के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। जहां पुलिस ने शक के आधार पर बाइक में बैठे एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हो गई। इस पर तस्कर हारुन पुत्र इकरार खान निवासी बाजार वाला बाग, दरउ थाना किच्छा को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद स्मैक की मात्रा 54.10 ग्राम बताई जा रही है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त स्मैक दरउ किच्छा के जिशान पुत्र सलीम खां से लेकर आया है। साथ ही वह इस कारोबार में लंबे समय से संलिप्त है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। पुलिस ने तस्कर की जानकारी के आधार पर जिशान को भी वांछित कर लिया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। जबकि तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल भूपाल सिंह, उमेश पंत, कुन्दन कठैत, त्रिलोक रौतेला, इशरार अहमद शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















