समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे आबकारी अघ्धििनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।
जानकारी के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए काठगोदाम थाना पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच शक के आधार पर कॉलटैक्स के पास एक युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 96 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर करन सिंह पुत्र नथन सिंह निवासी इन्द्रा कॉलोनी काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह उक्त शराब ठेकों से खरीद कर ला रहा है और उसे रात्रि में महंगे दामों में बेचने की योजना थी। पुलिस ने तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















