भाईयों के साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दो भाईयों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। डायल 112 में शिकायत की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट की शुरूआत एक युवक के दूसरे युवक को थप्पड़ जड़ने से हुई। इन्द्रानगर मौहम्मदी चौक निवासी हफीज पुत्र नफीस ने बताया कि दो दिन पूर्व मोनिश नामक युवक ने उसके छोटे भाई को थप्पड़ जड़ दिए थे। इसकी वजह जानने के लिए जब वह मोनिश के पास पहुंचा तो आरोपी ने अपने 8-10 साथियों को बुला लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं पीड़ित ने अपने पिता के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड से जयपुर जा रही वोल्वो बनी आग का गोला, 32 यात्रियों की जान बची

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440