पुलिस में दर्ज हुइ वाहन चोरी की घटना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में वाहन चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वाहन चोर अब भीड़भाड़ वाले स्थानों से भी वाहनों पर हाथ साफ करने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। शिव मंदिर, राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी बादल सक्सेना के अनुसार वह बीती 15 फरवरी को किसी काम से एसडीएम कोर्ट गया था। जहां उसने अपनी बाईक संख्या यूके04वी-1476 को गेट के समीप ही खड़ा कर दिया और स्वयं एसडीएम कोर्ट परिसर में चला गया। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाइक गायब देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि बाइक में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इस पर वह तत्काल कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने घटना के 20 दिन बाद बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। यहां बता दें कि नगर में इन दिनों वाहन चोरों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। चोर आए दिन किसी न किसी वाहन पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं। लेकिन इनमें से अधिकांश चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। आलम यह है कि अब पुलिस घटना के कई-कई दिन बाद वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज कर रही है। जिसके चलते वाहन स्वामी अपने वाहनों को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चाफी–पदमपुरी मार्ग की सुस्ती पर मंत्री कैड़ा सख्त, बोले- काम में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440