पुलिस ने चार लोगों पर गैंगस्टर व जिला बदर की कार्रवाई की

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट के दिशा निर्देशानुसार जनपद में अवैध रुप से नशे का कारोबार करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया है। इसी के अनुपालन में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने चार लोगों पर गैंगस्टर व जिलाबदर की कार्रवाई की है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने महमूद पुत्र मुन्तयाज निवासी नूरी मस्जिद के पास, वार्ड नं.-30, उत्तर उजाला व उपेन्द्र कुमार पुत्र तेज बहादुर निवासी वार्ड नं-1, बरा बस स्टैण्ड़ के पास शक्तिफार्म, थाना-सितारगंज व हाल किरायेदार हरीश चन्द्र जोशी निवासी गौजाजाली के खिलाफ 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों जुआ/ सट्टा व अवैध स्मैक का कारोबार कर अवैध धनोपार्जन करने का काम करते हैं। इसके अलावा निसार पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नूरी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर व बिरजू पुत्र स्व. मुन्ना लाल निवासी वार्ड नंबर-4, जवाहरनगर के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। दोनों चोरी चपाटी, अवैध जुआ/सट्टा कर अवैध रुप से धनोपार्जन करते रहते थे। इनकी दबंगई इतनी बढ़ गई थी कि कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाने व गवाही देने को तैयार नहीं होता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440