पुलिस ने जनपद स्तर पर फैले नशे के नेटवर्क को समाप्त करने का लिया प्रण, एक बार फिर स्मैक की खेप के साथ पकड़ा तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के अन्तर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवम क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा बीती रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान जवाहर नगर को जाने वाले पैदल मार्ग पर रेलवे बैरिकेटिंग के पास रेलवे स्टेशन हल्द्वानी थाना-वनभूलपुरा क्षेत्र से एक स्मैक तस्कर नदीम, पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 थाना बनभूलपुरा को कुल 8.90 ग्राम स्मैक साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सम्बन्धित धारा में मामला दर्ज किया है साथ ही पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास का भी पता करने अभियुक्त कई नशे के केस में कई बार जेल भी जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पितरों की स्मृति में अनूठी पहल: श्राद्ध पक्ष में जंगलों में रोपे 300 फलदार पौधे, वन्यजीवों के भोजन और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440