समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। रात में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को देशी शराब बरामद हुई है। तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना दी
इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। इस बीच संदिग्धावस्था में खड़ा युवक पुलिस को देखकर आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने पास जाकर उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 65 देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। इस पर तस्कर योगेश चन्द्र निवासी मल्ला प्लाट दमवादूंगा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्कर को आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


