नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक और नशे के सौदागर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वह बाहरी शहरों से लाकर यहां स्मैक तस्करी करता था। पुलिस ने तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान आंवला चौकी गेट के पास एक युवक संदिग्धावस्था में दिखा। जब उसे पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में युवक के पास से 4.2 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन व 250 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सन्जू शर्मा निवासी सरस्वती स्कूल के पास बनभूलपुरा बताया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह यहां स्मैक बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। उसने यह भी बताया कि वह स्मैक बिलासपुर निवासी असलम मुल्ला से लेकर आता है और यहां पुड़िया बनाकर ग्राहकों को महंगे दामों में बेचता है। वह स्वयं भी स्मैक का लती है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में सक्रिय रहा है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया है। टीम में एसआई बलबन्त सिंह, कांस्टेबल दिलशाद हुसैन, दिनेश बिष्ट शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   34 जिंदगियां बचाकर खुद मौत से हार गया पहाड़ का बेटा, रोडवेज चालक बेनीराम की बहादुरी को सलाम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440