अनार सेहत के लिए है कितना फायदेमंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अनार एक तरह का सुपर फ़ूड है। अनार के फल, फूल, पत्ती सभी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है क्योंकि इसमें बहुत से विटामिन और खनिजों की खान है। अनार त्वचा की सुंदरता बढ़ाता है और कैंसर जैसे घातक बीमारी को ठीक करने में मदद करता है। अनार के रस पीने से शरीर की प्रतिशा प्रणाली मजबूत होती है। हालांकि अनार किसी गंभीर बीमारी को ठीक नहीं करता है उसके लिए चिकिस्तक की दवाइयों की आवश्यकता होती है। अनार मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होता है। इसमें पानी, ऊर्जा, प्रोटीन, फैट, कार्बाेहाइड्रेट, फाइबर, शुगर है। विटामिन में विटामिन-सी, विटामिन-बी 6 व खनिजों में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक आदि है।
अनार के निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ है।
हड्डिया मजबूत करने में – हड्डियों और जोड़ो के दर्द की परेशानी की समस्या से परेशान है तो अनार का सेवन करना शुरू कर दे। इसमें अच्छी मात्रा में आयरन, कैल्शियम होता है। जिनको आर्थराइटिस की समस्या उनके लिए भी अनार का सेवन करना चाहिए। अनार का सेवन रोजाना करे और हड्डियों मजबूत करें।
इम्युनिटी बढ़ाना – अनार में अच्छी मात्रा में एंटी बायोटिक, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीवायरल गुण होता है जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इम्युनिटी मजबूत होने से बीमारियों का जोखिम नहीं रहता है।
गर्भावस्था में अनार के फायदे – गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना पड़ता है। किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाती है। अनार का रस गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के एंटीआक्सीडेंट गुण होता है जो गर्भावस्था अपरा की रक्षा करता है।
अनार के फायदे बालो के लिए – अनार में अच्छी मात्रा में एंटीआक्सीडेंट के गुण होता है जो स्कैल्प में रक्त संचार को संतुलित करता है। उलझे, रूखे, बेजान बालो को मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि बालो के झड़ने की समस्या है तो अनार के जूस का सेवन करे। अनार बाल को चमकदार व सूंदर बनाता है। अनार बालो को अच्छी मात्रा में विटामिन और पौष्टिक तत्व प्रदान करता है। अनार का हेयर मास्क प्रयोग करे बालो के लिए अच्छा होता है। योगर्ट के साथ अनार का रस मिलाकर पैक तैयार कर ले व बालो पर लगा ले। इससे बाल के जड़ को मजबूती मिलेगी साथ में बाल गिरना कम हो जाता है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440