पंजाबी वूमेंस क्लब के करवाचौथ उत्सव में पूजा बग्गा के सिर सजा ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ का ताज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। पंजाबी वूमेंस क्लब, हल्द्वानी की ओर से नैनीताल रोड स्थित द हट गार्डन रेस्टोरेंट में करवाचौथ उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं से सजे इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूजा बग्गा रहीं, जिन्हें ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ के खिताब से नवाजा गया।

उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया। रश्मि राजपाल को बेस्ट ड्रेस्ड लेडी, नीतू साहनी को स्मार्ट लेडी ऑफ द इवनिंग, एकता वर्मा को बेस्ट रैंप वॉक, ज्योति गिरधर को बेस्ट हेयरस्टाइल और हीना सडाना को पंजाबी पटोला का खिताब दिया गया।

इसी क्रम में इदिक्षा अरोड़ा को फैशनिस्टा ऑफ द डे, रूबी साहनी को मोस्ट एंथुजियास्टिक लेडी, भूमिका बांगा को बैंगल क्वीन, अर्चना गुलाटी को बेस्ट करवाचौथ लुक और आकांक्षा सूरी को मोस्ट कॉन्फिडेंट लेडी के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. मनमीत कौर, डॉ. स्वाति सिंघल और डॉ. श्रुति जोशी शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रेल हादसे में नर हाथी की मौत, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही

कार्यक्रम में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक प्रॉभलीन वर्मा और प्रिया ढींगरा ने सुंदर मेहंदी डिजाइन के आधार पर पारुल को प्रथम, प्रियंका भट्ट को द्वितीय और सोनाली को तृतीय स्थान के लिए चुना।

यह भी पढ़ें -   उर्मिला सनावर ने जमानत के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आयोजन को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, महामंत्री ऐमा साहनी, संरक्षक रश्मि राजपाल सहित रीना मानसेरा, कन्नी मल्होत्रा, संगीता गांधी, अर्चना गुलाटी, नीति थरेजा, डॉली खानेजा, प्रीति राजपाल, संजू अरोड़ा, सुरभि राजपाल, एकता वर्मा, पूनम कोयात्रा, किरण खन्ना, अर्चना जुनेजा, बबीता जुनेजा, किरण कक्कड़, सीमा खंडूजा, प्रिया गिरधर, सीमा बत्रा, आंचल खन्ना सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

करवाचौथ उत्सव ने महिलाओं को आपसी मेलजोल, प्रतिभा प्रदर्शन और खुशियां साझा करने का अवसर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मानित प्रतिभागियों के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440