नीलेश के परिजनों की सुध लेने को आगे आये प्रदीप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मुलन संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने एक जानकारी में बताया कि पालघर में मारे गये चालक नीलेश के परिजनों की परवरिश के लिये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापुरकर बाबा व मेडिकल कालेज लातुर के कार्यकारी संचालक रमेश आप्पा कराड आगे आये हैं। गौरतलब है कि मृतक नीलेश के परिवार में दो बेटी और उनकी पत्नी है अब उनका गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे समय में संगठन की पहल सराहनीय है।

इधर अग्रवाल ने इस घटना की निंदा की और कहा कि संगठन उनके परिवार की शिक्षा दीक्षा व शादी में जो भी खर्चा आयेगा उसे वहन करने की जिम्मेदारी लेता है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से शीघ्र ही दोषियों को दण्डित करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440