ग्राम सभा में कोरेन्टाइन व्यवस्थाओं को प्रधान को मिलेगी 10 हजार की धनराशि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद के जिन ग्रामसभाओं में प्रवासियों के लिये विद्यालयों व पंचायत घरों में कोरेन्टाइन व्यवस्थायें हो रही हैं। उस ग्राम सभा में प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत शासनादेश मे वर्णित व्यवस्था के अनुसार प्रधान को 10 हजार रूपये की धनराशि दी जायेगी।

उक्त जानकारी देने हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि जनपद में विभिन्न ग्राम सभाओं मे देश के अनेक राज्यों व जनपदों से प्रवासियों के आगमन के दृष्टिगत जनपद मे आने वाले व्यक्तियों की कोविड-19 के परिपेक्ष मे निगरानी किये जाने की अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि ऐसे समस्त ग्रामों में जहां पर प्रवासियों का आगमन हुआ वहां पर अनिवार्य रूप से शासकीय कार्मिकों ग्राम सभा में अवस्थित सरकारी विद्यालयों मे कार्यरत अध्यापक, अध्यापिकाओं की तैनाती मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासकीस कर्मी का यह दायित्व होगा कि वह लगातार कोरेन्टाइन में रह रहे व्यक्तियों हेतु समस्त व्यवस्थाये सुनिश्चित करेंगे तथा लगातार अनुश्रवण करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन कार्ड, सरकारी पोर्टल से आसान और तेज प्रक्रिया

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुये कहा है कि जिन ग्राम सभा विद्यालयों में प्रवासियों को कोरेन्टाइन किया जाना है, तो चयनित विद्यालय में सरकारी विद्यालयों मे कार्यरत अध्यापक, अध्यापिकाओं की तत्काल तैनाती मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा यदि प्रवासियों को पंचायत घरों मे कोरेन्टाइन किया जाना है तो चयनित पंचायत घर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती जिला पंचायती राज अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी निर्देश दिये है जिन ग्रामसभाओं में प्रवासियों का आगमन हुआ है में होम कोरेन्टाइन व अन्य कोरेन्टाइन केन्द्र की व्यवस्था एवं सम्बन्धित ग्राम प्रधानों की सूचना प्राप्त करने उपरान्त सत्यापित सूचना कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध करायें।

यह भी पढ़ें -   अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन कार्ड, सरकारी पोर्टल से आसान और तेज प्रक्रिया

डीएम बंसल ने कहा है कि शिक्षा, पंचायती राज तथा ग्रामविकास के जो भी कर्मचारी तैनात किये जा रहे है वे सभी ग्राम प्रधानों को ग्राम सभा क्षेत्र मे आने वाले सभी व्यक्तियो को कोरेन्टाइन करने तथा व्यवस्थायें सुनिश्चित करने मे पूर्ण सहयोग करेंगे तथा टीम भावना से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गम्भीरता से लिया जायेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440