दुनिया में अपनी कलम से जादू बिखेरने वाले प्रसून जोशी बनें उत्तराखंड के बांड एंबेसडर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का बांड एंबेसडर बना दिया गया है। प्रसून जोशी इस समय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

गीतकार और सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के अध्यक्ष प्रसून जोशी जाने मानें गीतकार हैं। प्रसून जोशी को तीन बार साल 2007, 2008 और 2014 में फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। और सुपरहिट फिल्म तारे जमीन पर और चटगांव में उनके काम के लिए उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

यह भी पढ़ें -   01 मई 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उत्तराखंड के प्रख्यात कवि, गीतकार प्रसून जोशी को प्रदेश सरकार ने आज आधिकारिक रूप से उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

प्रसून जोशी पैतिृक रूप से उत्तराखंड से ही है। उनका जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में 16 सितंबर 1968 को हुआ था। प्रसून जोशी के पिता का नाम देवेंद्र कुमार जोशी और माता का नाम सुषमा जोशी था। प्रसून जोशी का बचपन और उनकी शिक्षा तत्कालीन उत्तर प्रदेश में हुई थी। उनके पिता उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा निदेशक थे।

प्रसून जोशी का बचपन से ही संगीत में रूचि थी। उन्होनंे उस्ताद हफीज अहमद खान से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली थी। उस्ताद हफीज अहमद खान को शास्त्रीय संगीत का गुरु माना जाता है। प्रसून जोशी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विज्ञापनों में पुरस्कार और साथ ही सिल्क रूट के ऊपर चार सुपर हिट एलबम्स में धुन रचना के लिए पुरस्कार मिल चुका है। फिल्म लज्जा, आंखें, तारे जमीं पर, रंग दे बसंती आदि फिल्मों में गीत लिखने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। प्रसून जोशी एड गुरु भी हैं। उनकी लिखी पंच लाइन लोगों की जुबान पर चढ़ जाती हैं। ‘ठण्डा मतलब कोका कोला’ एवं ‘बार्बर शॉप-ए जा बाल कटा ला’ जैसे प्रचलित विज्ञापनों के लिए प्रसून जोशी को विज्ञापन जगत का गुरु कहा गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440