केदारनाथ आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन केदारनाथ में भीषण आपदा आई थी जिसमें कई श्रद्धालुओं ने अपने प्राण गँवाए। त्रासदी के उस मंजर को पूरे सात साल बीत गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया गया। उनके मार्गदर्शन में दिव्य और भव्य केदारपुरी का नया स्वरूप आज हम सभी के सामने है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आगे भी भगवान श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ के विकास के लिए केन्द्र द्वारा हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया गया है। आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँं।

उत्तराखंड बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने भी जून 2013 मे आज ही के दिन श्री केदारनाथ धाम में आई भीषण आपदा को याद किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सकारात्मक पहल व राज्य सरकार के संकल्प से श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया गया। दिव्य और भव्य केदारपुरी का नया स्वरूप आज हम सभी के सामने है तथा कुछ कार्य प्रगती पर है। नरेश बंसल ने आपदा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं बाबा केदार से प्रार्थना की व श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्होंने पुनः निर्माण मे लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व सभी सरकारी- गैर सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को साधुवाद दिया जिन्होंने वैश्विक आस्था के धाम का त्रासदी के बाद पुनर्निर्माण किया है।

इधर केदारनाथ आपदा की सातवीं बरसी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आपदा में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ आपदा लोमहर्षक घटना थी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस ज़ख़्म का दर्द हमेशा बना रहेगा। हमारी बाबा भोले नाथ से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्माओं को शान्ति दे व उनके परिजन जिन्हें आज भी अपने प्रिय जनों के न रहने की पीड़ा है को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। भगत ने कहा कि आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस धाम के जीर्णाेद्धार व सुरक्षा का जो बीड़ा उठाया है हम उसके लिए उन्हें धन्यवाद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440