कुंवरपुर चौराहा गौलापार में पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुंवर पुर चौराहा गौलापार थाना काठगोदाम क्षेत्र में मोटरसाइकिल में सवार पीआरडी के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार कि रात करीब 8 बजे गौलापार कुंवरपुर चौराहा थाना काठगोदाम क्षेत्र में मोटरसाइकिल में सवार पीआरडी का जवान मनोज कुमार उम्र 30 वर्ष को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार कर भाग गया। घायल को पुलिस ने उपचार हेतु बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पीआरडी का यह जवान चोरगलिया की ओर से अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर काठगोदाम की ओर आ रहा था। जैसे ही वह कुंवर पुर चौराहा के पास पहुंचा। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। गांव के लोगों ने घटना की सूचना काठगोदाम थाने में पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजन को दे दी है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसी कैमरे में फरार वाहन व चालक की फुटेज देखी जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440