उत्तराखण्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में पीआरडी जवान को लगी गोली, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर, पुलिस पूछताछ में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की/हरिद्वार । उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक पीआरडी जवान घायल हो गया। मामला मंगलौर क्षेत्र का है। आनन-फानन में घायल अवस्था में पीआरडी जवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। PRD soldier shot

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र आमखेड़ी गांव निवासी आदित्य कुमार पीआरडी का जवान है। वर्तमान में वह उसकी ड्यूटी आबकारी विभाग के साथ चेकिंग में लगी हुई थी। वर्तमान में आदित्य कुमार की ड्यूटी दोपहर दो बजे से रात दस बजे की शिफ्ट में चल रही थी। बताया जा रहा कि बीते शुक्रवार को देर रात को आदित्य कुमार अपनी ड्यूटी के बीच में अपने घर चला गया, इसके बाद घर में ही आदित्य कुमार के पेट में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई।

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उसके घर की तरफ दौड़े पड़े, कमरे में देखा कि आदित्य लहुलुहान हालत में पड़े हैं। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आदित्य को घायल अवस्था में उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां से अस्पताल के चिकित्सकों ने आदित्य की हालत को गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इधर मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में पीआरडी जवान को गोली लगी है और फिलहाल वह ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440