उत्तराखंड में कोरोना के खिलाफ एक्शन की तैयारी, 27 को प्रदेश भर के चिकित्सालयों में होगी मॉक ड्रिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना (Corona) के पूरे विश्व में बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए 27 दिसंबर को प्रदेश भर के चिकित्सालयों में मॉक ड्रिल (mock drill) की जाएगी।

सोमवार को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर राजेश कुमार ने इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की गई। इस दौरान सभी को कोविड-19 (Covid-19) के समुचित प्रबंधन के लिए चिकित्सा इकाइयों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें -   गर्मी से बेहाल उत्तराखंड, अब बारिश-आंधी का अलर्ट

इस मॉक ड्रिल के अंतर्गत सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को एक एक चिकित्सा इकाई में मॉक ड्रिल किए जाने के लिए नामित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस मॉक ड्रिल की कड़ी समीक्षा के लिए निर्देशित किया गया। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को राज्य स्तर से भी उच्च अधिकारियों को चयनित चिकित्सा इकाइयों में प्रतिभाग के नामित के लिए निर्देश दिए गए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440