राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा- नैनीताल में तैयारियां तेज़, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश!

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। झीलों का शहर नैनीताल एक ऐतिहासिक पल की तैयारी में जुट गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जल्द ही दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल आ रही हैं। उनका जनपद भ्रमण कार्यक्रम 3 और 4 नवंबर 2025 को प्रस्तावित है। इस मौके पर जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है ताकि राष्ट्रपति के आगमन पर शहर की सूरत-संरचना और व्यवस्थाएं बेहतरीन नजर आएं।

इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला सभागार, नैनीताल में अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। डीएम ने सभी विभागों को उनके दायित्व सौंपते हुए साफ निर्देश दिए कि हर व्यवस्था समय से पूरी होनी चाहिए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में डीएम ने कहा कि जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को कार्यक्रम स्थलों पर निर्बाध बिजली की आपूर्ति बनाए रखने, नगर पालिका को सफाई और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था करने, लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे को रूट प्लान पर सड़कों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस, विशेषज्ञ चिकित्सक (कार्डियोलॉजिस्ट, फिजीशियन) और मेडिकल टीम की व्यवस्था पहले से तैयार रखने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खानपान की निगरानी और भारत संचार निगम को नेटवर्क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम रयाल ने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा नैनीताल के लिए गौरव का अवसर है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी तत्परता से निभाएं।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर!

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, शैलेंद्र सिंह नेगी, सभी उपजिलाधिकारी, एसपी सिटी नैनीताल, संभागीय परिवहन अधिकारी सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ से टकराकर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440