साहू टीम की गौ सेवा में प्रेस क्लब की सहभागिता, बताया नेक कार्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में आज लगातार 44वें दिन गौ सेवा अभियान जारी रहा। सोमवार की गौ सेवा अभियान में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सहहभागिता की, और गौ सेवा अभियान में साहू टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्धन किया।

इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने कहा कि जहां इंसान, इंसान के बारे में नहीं सोच पा रहा वहां हेमंत साहू, पंकज कश्यप, जीत सिंह व उनकी टीम के द्वारा लगातार 44 दिनों से सैकड़ों गायों को चारा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जो बहुत ही सराहनीय कार्य है और असली मानवता की मिसाल पेश की है।

इस मौके पर अरविन्द मलिक एवं रवि दुर्गापाल ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इंसान अपनी बात को शासन-प्रशासन मीडिया माध्यमों से रख सकता, लेकिन यह बेजुबान अपनी बात को कहां रखते हैं, उनके दर्द को समझना बहुत बड़ी बात है। इधर टीम का नेतृत्व कर रहे हेमन्त साहू ने समस्त प्रेस क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका यह गौ सेवा का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम

इस मौके पर प्रेस क्लब के दिनेश जोशी, अजय चौहान, सुशील शर्मा, गोपाल जोशी के अलावा आकाश प्रजापति, साहिल राज, सचिन राठौर, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440