कोरोना महामारी के निवारण को मां भगवती चंडिका माता मंदिर में किया जा रहा है हवन-यज्ञ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना महामारी के निवारण के लिए रामपुर रोड प्रीतमपुरी स्थित मां भगवती चंडिका माता मंदिर में हवन-यज्ञ किया जा रहा है। जिसमें सातवें दिन भी आहुति देकर कोरोना संक्रमण से निजात की कामना की गई। मां भगवती चंडिका माता मंदिर में गुरूमाता अम्बिका देवी के सानिध्य में 27 अप्रैल से 11 मई तक हवन-यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सातवें दिन आहुति देने के बाद गुरूमाता अम्बिका देवी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को दैवीय आपदा है और इस महामारी से देव उपासना से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी देवस्थलों में पूजा-अर्चना व यज्ञ का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए। साथ ही इस संकटकाल में मंदिरों को बंद नहीं करना चाहिए। हवन-यज्ञ का उच्चारण कर रहे पंडित विश्वम्भर दयाल पांडे ने कहा कि प्रकृति हमसे रूष्ट है, लिहाजा उसे मनाने के लिए हमें गौ माता को प्रतिष्ठा दिलानी पड़ेगी। साथ ही सभी को सनातन धर्म का पालन करना चाहिए। इस यज्ञ में भूपाल चन्द्र कापड़ी, सुरेन्द्र सिंह भंडारी, हरीश सुयाल व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 276 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440