प्रधानाचार्य ने शिक्षा अधिकारी पर लगाया गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के एक प्रधानाचार्य ने समग्र शिक्षा अधिकारी पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा के प्रधानाचार्य ने कहा हे कि समग्र शिक्षा से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण करने के लिए पुष्पेश सांगा विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए। आरोप है कि इस बीच वह बिना अनुमति प्रधानाचार्य कक्ष की वीडियोग्राफी करने लगे। ऐसा करने से मना करने पर उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी गई। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   26 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440