प्रीतम सिंह पंवार ने उठाये उत्तराखण्ड राज्य में पुलिस पदोन्नति नियमावली पर उठाये सवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने उत्तराखण्ड राज्य में पुलिस पदोन्नति नियमावली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गृहमंत्री से पूछा कि प्रदेश में पुलिस पदोन्नति क्या है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यह सत्य है कि उत्तराखंड में पुलिस में भर्ती प्रथम बैच सन् 2001 का सिविल पुलिस का आरक्षी 22 वर्ष नौकरी करने के पश्चात भी आरक्षी ही है। क्या यह भी सत्य है कि पिछली पदोन्नति आरक्षी से मुख्य आरक्षी बनने हेतु हुई हैए उसमें 1989.90 बैच के भर्ती हुए आरक्षी ही मुख्य आरक्षी बन पाए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सरकार बतायेगी कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में आरक्षी पदोन्नति इतनी देर तक भी नहीं किए जाने के क्या कारण हैं। ऐसे में क्या सरकार आरक्षी पदोन्नति शीघ्र करवाकर पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए न्यायोचित निर्णय तत्काल लेगीए यदि हां तो कब तक। यदि नहीं तो क्यों यह सवाल पुलिस में पदोन्नति में आस लगाये बैठे पुलिस कर्मियों के मन में बराबर उभरा है क्या सरकार इस शंका का समाधान करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का धरना, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440