किसानों की खुशहाली को हरित क्रांति जैसे कार्यों की आवश्यकता : महेश जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सचए देहरादून। कृषि क्षेत्र में किसानों की आय में बढ़ोतरी उनकी खुशहाली को हरित क्रांति जैसे कार्य करने की आवश्यकता है। कांग्रेस नेता महेश जोशी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को किसानों की खेती पर पूंजीपतियों का डाका करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से देशभर के किसान आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में खाद्यान्न की कमी को पूरा करने को कृषि उत्पाद की गुणवत्ता पर पैदावार में बढ़ोतरी को देश में हरित क्रांति लाने का क्रांतिकारी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां के निवासी कृषि के ऊपर निर्भर रहते हैं और उन्हें वर्ष भर बाढ़ सूखा जैसी कई आपदाओं का सामना करना पड़ता है उसके उपरांत ही वो फसल उगा पाते है। किसानों की आर्थिक उन्नति व आत्मनिर्भरता को व राष्ट्र की समृद्धि व उन्नति को किसानों की खुशहाली पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्हें अत्याधुनिक मशीनें अच्छी गुणवत्ता के बीज सिंचाई के साधनों की आवश्यकता है। इसके मद्देनजर नीतियां बनाकर देश में हरित क्रांति लाई गई जिससे देश आज आत्मनिर्भर है। आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश का किसान सड़कों पर है। किसानों के हित में केंद्र सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी, पास में मिली शराब की बोतलें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440