समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति ने महानगर में कोरोना वारियर्स के लिये जिलाधिकारी कार्यालय में उपजिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को सौ-सौ मास्क, सैनिटाइजर व ग्लब्ज उपलब्ध करवाये। साथ ही वितरण के लिये एक पेटी जूस की व्यवस्था भी की।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल एवं महिला प्रदेशाध्यक्ष कनक चंद ने जिलाधिकारी सविन बंसल से शिष्टाचार भेंट कर समिति के क्रिया-कलापों की जानकारी दी और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला प्रदेश महासचिव नीतू रौतेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी भावना भंडारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुपम गुप्ता, कुमाऊं मीडिया प्रभारी दिग्विजय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष निःशुल अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, जिला नैनीताल महासचिव सोबन सिजवाली उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



