प्रान्ंतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड ने रूपेन्द्र को दिया प्रदेश मंत्री का भार

खबर शेयर करें

Provincial Industry Trade Delegation Uttarakhand gave the charge of State Minister to Rupendra

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्ंतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड ने रूपेन्द्र को प्रदेश मंत्री का पद पुनः सौंपा गया। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा मनोनयन पत्र सौंप उन्हें प्रदेश इकाई का मंत्री बनाया गया। रूपेन्द्र नागर लगभग 25 वर्ष से प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए व्यापारी हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। 25 वर्ष पूर्व युवा नगर उपाध्याय के पद कार्य किया उसके बाद 2007 में महानगर अध्यक्ष पद का प्रत्यशी रहा विगत 6 वर्ष पूर्व 2016-19 तक. प्रदेश संगठन मंत्री 2019 से 2023 तक प्रदेश मंत्री अब उन्हें प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश इकाई का प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया जिसे लेकर श्री नागर ने कहा कि पूर्व में भी व्यापारी हितो के लिए आंदोलन किये भविष्य में व्यापारी हितो की रक्षा के लिए कार्य करेंगे उनके इस मनोयन पर प्रदेश महामन्त्री प्रकाश चंद मिश्रा, संरक्षक बाबूलाल गुप्ता ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन, प्रदेश मंत्री शांति जीना ,जिलाध्यक्ष विपीन गुप्ता जिला महामन्त्री हर्षवर्द्धन पांडे युवा, जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट, महामन्त्री मधुकर बनौला, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (दीपू), महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, नगर महामन्त्री मनोज जायसवाल, युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा, कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश, मेयर डॉ. जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्बाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, शिवसेना कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमन्त भईय्यू, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र साहू, आलू फल मंडी समिति संघ के अध्यक्ष कैलाश जोशी, प्राचिन शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, फल सब्जी फुटकर व्यापार समिति के महामन्त्री हसीन अंसारी व शेखर जोशी, रवि गुप्ता, आदि व्यापारियों ने व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुभकमनाएं व बधाई दी।

यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट का बड़ा फैसलाः ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी, नए विश्वविद्यालय को हरी झंडी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440