नैनीताल में प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में यह हुए प्रस्ताव पारित…

खबर शेयर करें

-बैठक में प्रदेश व नगर कार्यकारिणी के चुनाव शीध्र कराने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिये
-प्रदेश अध्यक्ष गोयल व प्रदेश महामंत्री वर्मा ने जिलाध्यक्षों को पढ़ाया पाठ

समाचार सच, नैनीताल। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड की रविवार को नैनीताल में सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में प्रदेश व नगर कार्यकारिणी के चुनाव शीघ्र कराये जाने का निर्णय लिये गया।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि हमारी जिला इकाइयां हमारी जान है उनके कंधों पर प्रदेश संगठन से सवांरने का दायित्व होता है। जिलाध्यक्षों को अपने जिले के प्रभारी के साथ मिल कर प्रत्येक नगर इकाई की समीक्षा करनी चाहिए और उनके बीच जाकर उनको प्रोत्साहित भी करना चाहिए। नगर इकाइयों को जिले के साथ अच्छा तालमेल हो इसके प्रयास करने होंगे। हमें अपने संगठन को और प्रभावी बनाना है। इसमें जिला कार्यकारिणियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी।
संरक्षक बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि संगठन में कुछ लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं उनसे प्रेरणा लेकर अन्य लोगों को भी संगठन के लिए आगे आना होगा जिन इकाइयों का हम लोगों ने अस्सी के दशक में जोड़ा था उनको संरक्षित करना आप सभी का कर्तव्य है।

प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि हमारे संगठन रूपी विशाल वृक्ष की जड़ें हमारी नगर इकाइयां हैं उन्हें पोषित कर हमें अपने वृक्ष को और मजबूत करना होगा संगठन के तने के रूप में उन्होंने अपनी जिला इकाइयों को वृक्ष के तने की तरह जड़ों द्वारा संगृहित सामग्री को पेड़ की शाखाओं तक पहुंचाने का काम करना होगा। उनका कहना था कि जिला इकाइयों से कहा कि नगर व प्रदेश इकाई के बीच उन्हें महत्वपूर्ण मध्यस्थता करनी होती है। नगर व कस्बों की इकाई से तालमेल बैठाकर उनकी समस्याओं के निराकरण के हरसम्भव प्रयास जिला इकाई को करना होता है हमारे कुछ जिले बहुत अच्छा कार्य कर रहें हैं जबकि कुछ जिले बहुत धीमी गति से चल रहे हैं। संगठन में काम से पहचान बनती है अतः आप लोग बढ़चढ़ कर संगठन में काम करें प्रत्येक पदाधिकारी को संगठन के लिए प्रतिदिन आधा घंटा देने से ही संगठन अपनी पूर्ण गति प्राप्त कर सकता है।
सभाध्यक्ष यशपाल अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक आज तक के इतिहास में सबसे सफल बैठक मानी जायेगी जिसमें शत-प्रतिशत जिला भागीदारी हुई ऐसे सफल आयोजन के लिए मेजमान नैनीताल इकाई बधाई की पात्र है।
संचालन करते हुए नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता व जिला महामंत्री हर्षव(र्न पाण्डे ने कहा कि संगठन का पद लेकर बैठ जाने से संगठन नहीं चलेगा जिसे पद चाहिए उसे काम भी करना होगा काम के आधार पर ही पदाधिकारियों को चयनित किया जाना चाहिए।
प्रान्तीय पदाधिकारियों में ओमप्रकाश अरोरा, अश्वनी छाबड़ा, किशन गुर्रानी, महेश जोशी, प्रमोद गोयल आदि ने भी संगठन को गति देने के लिए अतिरिक्त प्रयास किये जाने की बात कही।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरूवात में सर्वसम्मति में पास प्रस्ताव में जिलाध्यक्षों की कार्यक्षमता बढ़ाने और जबाव देही सुनिश्चित करने। जिन नगर इकाइयों का कार्यकाल समाप्त हुये 6 माह से ज्यादा समय हो गया है वहां की इकाई तत्काल बर्खास्त कर नई कार्यकारी संचालन समिति को गठित कर 6 माह के अन्दर चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी का गठन किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिलाध्यक्षों से अपनी नगर कार्यकारिणियों पर नियंत्रण रखने तथा जिला प्रभारियों से तालमेल बैठाकर प्रत्येक वर्ष दो बार जिला बैठक कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का समय समाप्त हो रहा है इस पर चर्चा की गई सर्वमत से प्रदेश कार्यकारिणी के शीघ्र चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के अंत में हिमालयी संरक्षण अभियान-2018 में सम्मलित प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
बैठक में चमोली जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, टिहरी जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल, उधमसिंहनगर के राजेश बंसल, पिथौरागढ़ के पवन जोशी, यमुनाघाटी के उपेन्द्र असवाल, बागेश्वर के बबलू नेगी और श्रीनगर से जयदेव सडाना ने भी एजेण्डे में दिये गये प्रस्तावों पर चर्चा की साथ ही विकास प्राधिकरण की विसंगतियों से व्यापारी के आक्रोश पर भी चर्चा की गई।
प्रदेश कार्यसमिति बैठक में देहरादून, रूड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार, पौड़ी, पुरोला, टिहरी, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, ऊधमसिंहनगर, रानीखेत, काशीपुर और नैनीताल जिलों के जिला पदाधिकारी तथा प्रदेश इकाई एन.सी. तिवारी, ओमप्रकाश अरोरा, अश्वनी छाबड़ा, सुभाष कोहली, कृष्ण कुमार सिंघल ;दर्जा राज्य मंत्रीद्ध, महेश जोशी, प्रमोद गोयल, प्रमोद जोहर, नवनीत राणा, राकेश कुमार डिमरी, किशन गुर्रानी, राजेश अग्रवाल, रूपेन्द्र नागर, राजू भुड्डी, गिरीश मक्खन आदि कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एजेण्डे के प्रस्तावों के समर्थन में अपनी बात रखी। कार्यसमिति की बैठक पंजीकरण कार्य जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा शान्ति जीना, कुसुम दिगारी व उनकी टीम ने सम्भाला।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440