समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में नशे के कारण बढ़ते अपराध को लेकर क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को नशा नहीं सुरक्षा दो मुहिम के तहत देर सायं पीसीसी सदस्य सुमित हृदयेश के नेतृत्व में सुमित हृदयेश के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने मशाल जुलूस निकाल कर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को जगाने का कार्य किया। ज्ञात हो कि बीते 26 मार्च की देर रात को कलावती कालोनी क्षेत्र में भगीरथ सुयाल नाम युवक की कुछ नशेड़ियों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से लचर कानून व्यवस्था को लेकर जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
मशाल जुलूस नवाबी रोड स्थित महिला डिग्री कॉलेज से निकाला गया। जो नवाबी रोड शिव मंदिर से होते हुए जीजीआईसी जेल रोड चौराहे पहुंचा। जहां प्रदर्शनकारियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत भगीरथ सुयाल को श्रद्धांजलि दी। मशाल जुलूस में प्रदर्शनकारी शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से नशे के कारण बढ़ते अपराध को रोकने सहित दिवंगत भगीरथ सुयाल के हत्यारों को कोठार से कठोर सजा देने की मांग की
इस मौके पर मण्डी समिति के पूर्व सभापति सुमित हृदयेश ने कहा कि राज्य सरकार सीपीयू की तर्ज पर एंटी ड्रग टास्क फोर्स बनाकर स्मैक सहित सभी अवैध नशे के फलफूलते कारोबार को रोक खोखले होते भविष्य को बचाने का कार्य करें जिसमें वे और स्थानीय लोग हरसंभव पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे।
मशाल जुलूस में मुख्य रूप से मंजू तिवारी, नीमा भट्ट, राहुल छिमवाल, मयंक भट्ट, भगवती बिष्ट, मदन मोहन जोशी, गुरप्रीत प्रिंस, गोविंद बगड़वाल, राजेन्द्र जीना, मुकुल बलुटिया, हरीश जोशी, अज्जू साह, हेमन्त जोशी, गिरीश नैनवाल, संजय बिष्ट, लाल सिंह पवार, हर्षित जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, संजय रावत, रविंद रावत, पूरन जोशी, महेंद्र कुमार, खीम सिंह चौहान, कमल जोशी, दीपा देवी, बबिता उप्रेती, रवि जोशी, रोहित सांगुड्डी,अजय रावत, नेत्र बल्लभ जोशी, प्रशांत सनवाल, प्रमोद कोटलिया, गजेंद्र गौनिया, आशीष कुड्डाई, अबु तस्लीम, मो. गुफरान, शुभम जोशी सहित सैकड़ो स्थानीय लोग शामिल थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


