पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स ने पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और आमजन को महंगे दाम पर दवा व आवश्यक वस्तुएं देने की शिकायतों पर कार्यवाही के लिए स्पेशल टास्क फोर्स कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सूचना मिली कि साई मेडिकोज कुठालगेट की ओर से ऑक्सीमेटर की ओवररेटिंग हो रही है। सूचना पर एक कांस्टेबल को गोपनीय जानकारी के लिए लगाया गया। मेडिकल शॉप पर कालाबाजारी होने पर देर रात मेडिकल स्टोर पर एसआइ विपिन बहुगुणा व कांस्टेबल देवेंद्र मंगाई, वीरेंद्र नौटियाल ने छापा मारकर ऑक्सीमेटर के बिल, उसके क्रय किए रिकार्ड्स जब्त किए तो पता चला कि चाइनीज ऑक्सीमीटर जिसकी कीमत अधिकतम 1200 रुपये बिल में है वो 2200 रुपये में बेचा जा रहा था। कालाबाज़ारी करने पर स्टोर के संचालक राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440