पुनर्नवा महिला समिति ने जरूरतमंदों को बांटे सेफ्टी किट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों को कोरोना वायरस से बचाव सेफ्टी किट प्रदान की गयी।

ज्ञात हो कि पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में पूर्व सभासद राजेन्द्र बिष्ट व उनकी टीम द्वारा लॉकडाउन के चलते से असहाय व निर्धनों को भोजन करा रही है। शुक्रवार को पुनर्नवा महिला समिति द्वारा उत्थान मंच में भोजन कर हरे असहाय व जरूरतमंद व्यक्तियों को सेफ्टी किट बांटे। समिति ने बताया कि सेफ्टी किट में सेनेटाइजर, मास्क, पानी व जूस आदि चीजें मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें -   8 महीने बाद मिला बनभूलपुरा का 13 वर्षीय बालक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने बरेली से सकुशल किया बरामद

इस दौरान कोरोन वायरस संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए समिति की अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, मंजू बनकोटी ने सामाजिक दूरी बनाने, घर से निकलते वक्त मास्क एवं सेनेटाइजर या साबुन से हाथ धोने के लिए भी बताया। जिससे वह इस संक्रमण से अपना बचाव कर सकेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440