डा0 इन्दिरा के निधन पर पुनर्नवा महिला समिति ने की शोक संवेदना व्यक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस की दिग्गज नेत्री एवं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर पुनर्नवा महिला समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया है। समिति के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतका आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
जारी प्रेस बयान में पदाधिकारियों का कहना था कि उनका यूं चला जाना सभी के दिलों को दुखी कर गया हैं। हल्द्वानी शहहर ही नहीं, पूरा उत्तराखण्ड उनके कार्यों, कुशल नेतृत्व व सबकों अपना बना लेने वाले व्यवहार के लिये हमेशा याद करेंगे। उनका कहना था कि स्वर्गीय दीदी की कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता है। समिति को हमेशा उनका प्यार व सहयोग रहता था, अब उनकी कमी हमेशा खलेगी।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से समिति की लता बोरा, शांति जीना, कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, यशोदा रावत, मंजू बनकोटी, सुरभि कालाकोटी, अंजना बोरा, तुलसी रावत, प्रेमा ब्रजवासी, जया बिष्ट, कुसुम बोरा, निर्मला बहुमुखी आदि सदस्य थे।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440