पुष्कर सिंह धामी संभालेंगे उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री की बागडोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के नये मुख्यमंत्री की बागडोर संभालेंगे। शनिवार की शाम को देहरादून में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर अंतिम मुहर लगी हैं।
बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य भाजपा नेता शामिल थे। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक युवा चेहरे पर दांव लगाया है। माना जा रहा है कि आज ही शपथ ग्रहण समारोह भी होगा।

आपकों बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर की खटीमा विधानसभा से विधायक हैं। वो युवा हैं। धामी को पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र-गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का राजनीतिक शिष्य़ माना जाता है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। देव भूमि उत्तराखण्ड प्रदेश के अति सीमान्त जनपद पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट में जन्म हुआ। सैनिक पुत्र होने के नाते राष्ट्रीयता, सेवा भाव एवं देशभक्ति को ही धर्म के रूप में अपनाया। आर्थिक आभाव में जीवन यापन कर सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। तीन बहनों के पश्चात अकेला पुत्र होने के नाते परिवार के प्रति जिम्मेदारियॉ हमेशा बनी रही।
ज्ञात हो कि बीते रात से उनका नाम सीएम पद की रेस में शामिल था। तीरथ सिंह के मुख्यमंत्री बनने के वक्त भी धामी का नाम रेस में शामिल रहा था। पार्टी ने युवा राजपूत चेहरे के नाम पर विचार किया है।
आप हमसे जुड़े रहे, खबर आगें भी…

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440