उत्तराखंड की राशन दुकानों में सफेद वाले नमक को लेकर हड़कंप, एक साथ 19 सरकारी राशन की दुकानों पर छापेमारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सस्ते गल्ले की दुकानों से मिल रहे नमक की खराब गुणवत्ता और मिलावट की शिकायतों ने जिला प्रशासन को सख्त कर दिया है। गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने जिले भर में एक साथ 19 सरकारी राशन की दुकानों पर छापेमारी कर नमक के सैंपल कब्जे में लिए। अब इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिला ने सस्ते गल्ले की दुकान से मिले नमक में रेत जैसी अशुद्धि होने का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और बड़े स्तर पर जांच शुरू कर दी गई।

जिला प्रशासन की छापेमारी टीम ने सदर, चकराता, विकासनगर, मसूरी, डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्र की दुकानों से नमक के सैंपल लिए हैं। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि जनता को घटिया और मिलावटी सामान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान काम-समान वेतन, अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ, अदानी को 1320 मेगावाट पावर प्लांट

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी सरकारी राशन दुकानों पर अनाज की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। उस समय भी डीएम ने स्वयं छापेमारी कर कई दुकानदारों पर कार्रवाई की थी। अब नमक प्रकरण के बाद एक बार फिर प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि मिलावटखोरी पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440