समाचर सच, देहरादून। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने छापामार कर रायवाला में तस्करी के लिए रखी शराब की बड़ी खेप पकड़ी। शराब की कीमत तीन करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है। रात करीब साढ़े 12 बजे देहरादून की आबकारी टीम ने रायवाला के पास रायवाला में देशी शराब के पास स्थित तीन दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान दुकानों में रखी शराब की सैकड़ों पेटियां बरामद की गई। इनका मूल्य तीन करोड़ रुपये के लगभग बताया जा रहा है।
आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम को मुखबिर ने शराब तस्करी की सूचना दी थी। जिस पर टीम हकरत में आई। इसकी भनक स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग को नहीं लगी। बाद में स्थानीय आबकारी इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया। टीम में सहायक आबकारी आयुक्त आलोक शाह, सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह, मधुर, अमित, भरत बेलवाल व अर्जुन सिंह शामिल रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


