कोरोना प्रकोप के चलते रेलवे इज्जतनगर मंडल ने रोके कई ट्रेनों के संचालन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए रेलवे इज्जत नगर मंडल ने कई ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। इसके आदेश पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक की ओर से जारी कर दिए गए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में हो रही परेशानी व यात्री संख्या न होने के चलते उत्तराखंड से संचालित होने वाली विशेष गाड़ियों के संचालन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। महाप्रबंधक की ओर से जारी आदेश की जानकारी देते हुए पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 05043 लखनऊ-काठगोदाम, 02091 देहरादून-काठगोदाम, 05059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनस, 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद, 05353 मुरादाबाद-काशीपुर, 05333 रामनगर-मुरादाबाद व 05341 पीलीभीत-टनकपुर विशेष गाड़ी का आवागमन 30 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेला आज से: हरिद्वार में हाई अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, बिना प्लान निकले तो बढ़ सकती है परेशानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440