उत्तराखंड में आज फिर झमाझम हो सकती है बारिशः मौसम- गरज-चमक, ओले और आंधी का अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए और लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली। लेकिन राहत के साथ आफत भी लौट आई है।

मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है।

अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। जबकि हरिद्वार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली, ओले और तेज हवाएं कहर बरपा सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक हादसा! सड़क खुलने का इंतजार कर रही कार पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, चार घायल

राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, और कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। यहां भी तेज झोंकों के साथ हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा धरना! राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे भाजपा नेता

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बाहर निकलते समय छाता और जरूरी एहतियात रखना न भूलें, क्योंकि मौसम कभी भी पलटी मार सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440