राजाजी टाइगर रिजर्व को भी पर्यटकों के लिए अक्तूबर माह में ही खोलने की तैयारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर अब राजाजी टाइगर रिजर्व को भी पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी प्रारम्भ कर दी गयी है जिसके चलते टाइगर रिजर्व से जुड़े अधिकारियों के स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है। उनके द्वारा राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 अक्तूबर से खोलने का प्रस्ताव शासन, वन मुख्यालय और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी को भेजा जाएगा। जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व को हर साल 15 अक्टूबर और राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 नवंबर से खोला जाता है। इस बार राजाजी टाइगर रिजर्व को भी 15 अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खोलने की योजना बनाई गई है। राजाजी में देश विदेश से पर्यटक हाथी, बाघ, तेंदुआ, हिरण, काकड़ समेत अन्य वन्यजीवों को देखने आते हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक बीके सिंह ने बताया कि इस बारे में विचार विमर्श किया जा रहा है। शासन, मुख्यालय और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   7 से जय श्रीराम के जयघोष से गूंजेगा हल्द्वानी का रामलीला मैदान, ध्वज स्थापना के साथ 2026 की रामलीला की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440