राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (फरहत रऊफ)। उत्तराखंड में कोरोना वायर संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। अब राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी। साथ ही सभी से एहतियात बरतने की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसारए सरकारी व निजी लैब से 36 हजारए 432 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 35098 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में फिर सबसे अधिक 554 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में भी 408 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नैनीताल में 114ए ऊधमसिंह नगर में 89ए पौड़ी में 70ए टिहरी में 56ए रुद्रप्रयाग में नौए अल्मोड़ाए चमोलीए चंपावत व उत्तरकाशी में सात.सात और बागेश्वर व पिथौरागढ़ में तीन.तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इधरए विभिन्न जिलों में 605 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के एक लाखए 10 हजारए 146 मामले आए हैं। इनमें 98492 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 7846 सक्रिय मामले हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 1767 मरीजों की मौत भी हो चुकी है

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः राजस्थान के यात्रियों से भरी इनोवा 200 मीटर गहरी खाई से गंगा में गिरी, दो की मौत, एक घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440