ऐतिहासिक होगा राममंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम: कुकसाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय युवा मोर्चा संगठन द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुट गया है। ज्ञात हो कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थिति होंगे।
भाजयुमो के जिला महामंत्री संदीप कुकसाल ने कहा की मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के निर्देश पर देशभर में 5 अगस्त की तिथि को ऐतिहासिक बनाने हेतु मोर्चा के कार्यकर्ता सुबह
7.00 बजे अपने-अपने घर पर भगवा ध्वज लगाएंगे तथा दोपहर
12.00 बजे से सुंदरकांड का पाठ करेंगे। जबकि रात्रि 8.00 बजे से अपने अपने घरों में 14-14 दीपक जलाएंगे और आतिशबाजी कर हर्ष प्रकट कर भगवान श्रीराम के नारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय एवं गुंजायमान करेंगे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सरकार के नियमों का पालन करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440