रामनगर का गर्जिया मंदिर 30 मई तक बंद! दर्शन पर रोक, आखिर क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। मंदिर परिसर में चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण फिलहाल मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार जॉन के अनुसार, मंदिर जिस टीले पर स्थित है, उसे मजबूत करने का कार्य तेजी से जारी है। यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील है, क्योंकि एक तरफ बहती नदी और दूसरी ओर कमजोर हो चुका टीला निर्माण कार्य को चुनौतीपूर्ण बना रहा है। ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद की गई है।

यह भी पढ़ें -   SIR-2026: हर पात्र मतदाता तक समय पर पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को निर्देश

हालांकि, श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। अब भक्त मंदिर परिसर के दूसरे छोर पर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित मां गिरिजा देवी की चरण पादुका के दर्शन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2010 की भीषण बाढ़ के बाद से मंदिर के टीले में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं, जो समय के साथ बढ़ती गईं। इससे मंदिर की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया था। विभाग द्वारा लगातार मरम्मत के प्रयास किए गए और मई 2024 में पहले चरण का काम पूरा किया गया था। वर्तमान में दूसरे चरण का कार्य तेजी से चल रहा है।

निर्माण कार्य के दौरान नदी के भीतर करीब 5 मीटर तक खुदाई की जा रही है, जहां लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। ऐसे हालात में कार्य को अत्यंत सावधानी के साथ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   13 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रशासन के अनुसार, पहले भी फरवरी में कुछ समय के लिए मंदिर बंद किया गया था। वहीं 10 मार्च से 30 अप्रैल तक पूर्ण प्रतिबंध लागू रहा। अब कार्य की स्थिति को देखते हुए मंदिर को 30 मई तक बंद रखने की तैयारी है, जिसे जरूरत पड़ने पर 15 जून तक बढ़ाया जा सकता है।

विभाग का लक्ष्य है कि मानसून से पहले टीले को पूरी तरह सुरक्षित बनाकर उसके चारों ओर मजबूत सुरक्षा दीवार और कंक्रीट संरचना तैयार कर दी जाए। फिलहाल प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील कर रहा है, ताकि भविष्य में इस प्रमुख धार्मिक स्थल को सुरक्षित रखा जा सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440