पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 04 इनामी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

खबर शेयर करें

Rapid action by police, 04 prize accused arrested, sent to jail

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा राज्य के सभी जनपदों में सक्रिय/वांछित बदमाशों की गिरफ्तार करने तथा अपराधियों के विरूद्ध ईनाम घोषित करने हेतु लगातार अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है ।


इसी आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय / फरार अभियुक्तों की सूची तैयार कर ईनामी राशि घोषित कर तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं । ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम / यातायात नैनीताल, हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, राजवीर नेगी प्रभारी एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा निम्न इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने 20 हजार के ईनामी अभियुक्त मनीष कुमार आर्य पुत्र रंजित राम उर्फ रणवीर राम निवासी प्रगतिशील बिहार थाना मुखानी जनपद नैनीताल को संबंधित मुकदमा के अंतर्गत एसओजी नैनीताल द्वारा अमरावती कॉलोनी मुखानी रोड से गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं इसके खिलाफ एक मुकदमा दीपक भंडारी निवासी गौला बैराज ने दर्ज कराया बताया कि 18 सितम्बर की सायं घर के बाहर से उनकी माता के गले से मंगलसूत्र के 08 सोने के दाने का मंगलसूत्र लूटे जाने बावत पंजीकृत कराया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ सामान भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें -   भूतड़ी अमावस्या 2026: क्यों कहा जाता है चैत्र अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या? जानिए महत्व और तिथि

जिसमें दो एलईडी टीवी, एक मॉनीटर, एक प्रिंटर, सोने का मंगलसूत्र सहित कई सामान बरामद किया। पुलिस टीम प्रभारी एसओजी, राजवीर सिंह नेगी, हे0कानि0 त्रिलोक रौतेला, कानि0 अनिल गिरी, एसओजी दिनेश नगरकोटी शामिल थे।

इधर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने 10 हजार के ईनामी अभियुक्त नवीन सिंह रावत पुत्र टीकेन्द्र सिंह रावत निवासी छिनकोट थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ़ जिसके खिलाफ 25.05.2021 को भोटिया पड़ाव जोहार नगर निवासी श्रीमती खीला देवी पत्नी यतेन्द्र सिंह पांगती ने लिखित तहरीर में बताया कि उसके साथ मारपीट व गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने की बात कहीं थी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को जाजर देवल बाजार जनपद पिथौरागढ से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में एएसआई कृष्ण कुमार, हे0कानि0 मनोज कुमार, कानि0 संजीव राज शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उधर ढाई हजार – ढाई हजार के दो ईनामी अभियुक्त गुड्डू पुत्र बुद्ध सेन एवं अभियुक्त योगेश पुत्र तुरा राम निवासी ग्राम लोहारी थाना विरासतगंज जिला बरेली उ0प्र0 को चोरी किए हुए सामान के साथ रामपुर रोड हेड़ागज्जर की ओर जाने वाले जंगल की सड़क से माल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इनके पास से 23/07/2022 को पीड़ित गौरव अग्रवाल पुत्र कुलदीप कुमार निवासी जज फार्म ने लिखित तहरीर सौंप बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी दुकान का कुण्डा व शटर तोड़कर दुकान के अन्दर से लगभग 650000 रूपये का सामान एवं नगदी चोरी की बात कही थी। वहीं सतीश चन्द्र पाठक पुत्र उर्वादत्त पाठक नि0तीनपानी खन्ना फार्म हल्द्वानी की लिखित तहरीर बाबत द्वारा वादी की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करना के आधार पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कराया था।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए हुए माल सिंक, मिक्सर, स्वान नैक, स्टील की टांेंटी स्टील के धातु को बरामद किया।

गिरफ्तारी टीम उ0नि0 गुलाब कम्बोज, उ0नि0 जगदीप नेगी, उ0नि0 हरिराम, कानि0 अरूण राठौर
सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440