उत्तराखंड में 20 हजार पदों पर निकलने वाली है भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। जिसमें राज्य के दो विभागों में बंपर भर्ती होने वाली है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में पंचायत राज विभाग और शिक्षा विभाग में जल्द बंपर भर्तियां आने वाली हैं। शिक्षा विभाग में करीब सात हजार तो वहीं पंचायत राज विभाग में भी सात हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शिक्षा विभाग में आने वाले समय में तकरीबन 10 से 12 हजार पदों पर अलग-अलग वर्ग के पदों पर भर्तियां होनी हैं, जो कि प्रदेश में युवा बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में तकरीबन 4 हजार और प्राथमिक शिक्षा में 3 हजार पद रिक्त हैं, जिन्हें जल्द भरने की प्रक्रिया की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर: पिथौरागढ़ में भूस्खलन से चीन बॉर्डर हाईवे बार-बार बंद, 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

वहीं इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनेक फैसले लिये गये। इनमें शिक्षा मंत्री के निर्देशों के अनुसार 2300 गेस्ट टीचरों की भी भर्ती होनी हैं। इसके अलावा तकरीबन 950 वीआरसी और सीआरसी शिक्षकों को भी रखा जाना है, जिन्हें आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा जाना है। वहीं चतुर्थ श्रेणी के पदों को भी भरा जाना है, जिसमें तकरीबन 3 हजार लोगों को फोर्थ क्लास में रखा जाना है, जिसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   ४ जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

रिपोर्टस की माने तो पंचायत राज विभाग में भी 410 डाटा एंट्री ऑपरेटर आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे जाने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक-एक पर्यावरण मित्र रखा जाना है. प्रदेश की कुल 7700 पंचायतों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 7700 पर्यावरण मित्रों को रखा जाना है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440